24 C
en

Bahraich news : ट्रांसफार्मर खराब, अंधेरे में पांच दिनों से मोहल्ले वासी

 Bahraich news : ट्रांसफार्मर खराब, अंधेरे में पांच दिनों से मोहल्ले वासी



मिहींपुरवा बहराइच 

नगर पंचायत मिहींपुरवा के वार्ड 14 परवानीगौढ़ी के मोहल्ला बसंत विहार कालोनी व कृष्णा नगर में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से पांच दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित है। मोहल्लावासियों ने बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर सही करा कर विद्युत आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है। शुक्रवार को बसंत विहार कॉलोनी के हर्षित शुक्ला ने बताया कि मोहल्ले में लगे बिजली का ट्रांसफार्मर खराब होने से मोहल्लों के घरों में गत पांच दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप है । विद्युत विभाग से शिकायत करने के बाद ट्रांसफार्मर बदला गया लेकिन ट्रांसफार्मर लगते ही कुछ देर में जल गया। जिससे विद्युत आपूर्ति न होने के कारण इस गर्मी में मोहल्लेवासियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत करने वालों में रमेश शुक्ला, अमृतलाल, स्वर्ण वीर, मायाराम, संतोष कुमार ,राजू, सियाराम, धर्मेंद्र, अरविंद वर्मा व अन्य है।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/