Bahraich news : धूमधाम से हुआ गणेश विसर्जन, गणपति बप्पा मोरया के नारों से गूँजा सुजौली क्षेत्र
धूमधाम से हुआ गणेश विसर्जन, गणपति बप्पा मोरया के नारों से गूँजा सुजौली क्षेत्र
गणपति बप्पा मोरया की गूंज के साथ भगवान गणेश की प्रतिमाओ का हुआ विसर्जन
गणपति बप्पा मोरया…. मंगलमूर्ति मोरया… कुछ ऐसे ही उद्घोष से शनिवार सुजौली क्षेत्र की सड़कें गूंजती रही। जिसको देखो वही अपने आराध्य गणपति को सबसे शानदार विदाई देना चाहता था। हर तरफ़ रंगों और फूलों की होली खेलने वालों की भीड़ लगी थी।
गाजे-बाजे के साथ निकाली गई भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा में भक्तगण नाचते- झूमते नजर आये। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल भी लगाया।
सेल्फ़ी विद गणेश का दौर
जब श्रद्धालु अपने आराध्य की लेकर घाघरा बैराज पर पहुँचे, तो उनके साथ सेल्फ़ी लेने का दौर शुरू हो गया। वहाँ आए छोटे-बड़े सभी बप्पा की यादों को अपने साथ संजो कर रखना चाहते थे।
जहां एक तरफ़ छोटे बच्चे गणपति के साथ सेल्फ़ी ले रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ़ घर के बड़े भी इस बार पीछे नहीं थे वो अपने मोबाइल से इस दृश्य को अपने कैमरे में क़ैद कर रहे थे।
विघ्नहर्ता को उल्लास और उमंग के साथ भक्तों ने दी विदाई
गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना और भक्ति में 9 दिन गुजरने का पता ही नहीं चला। गणेश चतुर्थी को बप्पा पंडालों और घरों में पधारे थे। भक्तों ने उनकी सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी। बप्पा को विदा करने की घड़ी आई तो श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं, हालांकि श्रद्धा भाव से लबालब भक्तों ने उल्लास के साथ विदाई दी। भक्त शोभायात्रा निकालकर डीजे, ढोल, बैंड-बाजे पर नाचते और अबीर-गुलाल उड़ाते हुए घाघरा बैराज तक पहुंचे
इस दौरान सुजौली,टपरा, चफरिया,बड़खड़िया सहित करीब आधा दर्जन गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ
इस दौरान श्रद्धालुओं ने गणेश जी की प्रतिमा के आगे नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। बप्पा की विसर्जन यात्रा गाजे-बाजे और ढोल-डीजे के साथ निकली। श्रद्धालुओं ने खूब अबीर-गुलाल उड़ाया और भजनों पर जमकर थिरके। चहुंओर ओर 'गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया' जयकारे की गूंज थी। अगले बरस जल्दी आने की कामना के साथ विघ्नहर्ता की मूर्ति को विसर्जित किया गया।
घाघरा बैराज पर लगभग आधा दर्जन गणेश प्रतिमाओ का श्रद्धा से शोभायात्रा निकाल कर विसर्जन किया गया। इस दौरान भक्तों ने भगवान श्री गणेश जी के जयघोष भी लगाए। साथ ही भक्तों ने उन्हें अगले साल फिर आने का न्योता दिया
घाघरा बैराज पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए थाना प्रभारी सुजौली सौरभ सिंह उप निरीक्षक राजकुमार,सुरेंद्र सिंह बौद्ध, कांस्टेबल विजय पासवान,रंजीत यादव लेखपाल अरुण कुमार सहित ग्राम प्रधान सुजौली राजेश गुप्ता,संतोष जायसवाल,प्रमोद आर्या,संदीप सिंह,क्रांति मिश्रा,बृज किशोर शुक्ला सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे




Post a Comment