बहराइच
Bahraich News: सर्पदंश पर कराते रहे झाड़फूंक, महिला की मौत
Bahraich News: सर्पदंश पर कराते रहे झाड़फूंक, महिला की मौत
बहराइच
सूखी लकड़ी बीनने के दौरान एक महिला को सांप ने डस लिया। परिजन झाड़फूंक में जुट गए। जिससे महिला की हालत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।
रुपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुरैनी स्थित अस्थायी पशु आश्रय स्थल के पास गांव निवासी हाफिजा (70) लकड़ी बीन रही थी। इसी दौरान उसे विषैले सर्प डस लिया। महिला की चीख सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और परिजनों को सूचना दी।
परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाए गांव में ही झाड़फूंक कराने लगे। इससे महिला की हालत गंभीर हो गई। उसके मुंह से झाग निकलने लगा। फिर परिजनों ने अस्पताल ले जाने की तैयारी शुरू की, लेकिन उसकी मौत हो गई। गोशाला के श्रमिकों ने बताया कि सर्पदंश से कई पशुओं की भी मौत हो गई है
Via
बहराइच


Post a Comment