24 C
en

Bahraich news : भाजपा सरकार ही महिलाओं की सच्ची हितैषी - सरोज सोनकर

 भाजपा सरकार ही महिलाओं की सच्ची हितैषी - सरोज सोनकर



महिला आरक्षण विधेयक बिल पास होने पर विधायक बलहा ने की प्रेस कांफ्रेस।


 महिला आरक्षण विधेयक बिल पर जताया प्रधानमंत्री का आभार।







मिहींपुरवा/ बहराइच। बलहा विधायक  सरोज सोनकर ने मिहींपुरवा स्थित अपने विधायक कार्यालय पर एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की जिसमें हाल ही में संसद में महिला आरक्षण विधेयक बिल पास होने पर प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए आधी आबादी की जीत बताई । उन्होने कहा कि भाजपा सदैव से महिलाओं को सम्मान देती रही है भाजपा ने हमेशा महिलाओं को लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा एवं विधान परिषद भेजने का काम किया है।  विधायक श्रीमती सोनकर ने कहा कि आने वाला समय महिलाओं के लिए है । महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर आगे बढ़े। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल ने भी महिला आरक्षण विधेयक बिल पास होने पर प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए महिलाओं को भी बधाई शुभकामनाएं दी । इस मौके पर काफी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित रही । विधायक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र व प्रदेश सरकार की चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाएं तथा महिलाओं से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी साथ ही क्षेत्रीय समस्याओं के बारे में लोगों से जानकारी प्राप्त कर उनके समाधान की बात कही ।इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल,  नगर अध्यक्ष जितेंद्र मदेशिया सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता  महिलाएं व मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।


विभिन्न मुद्दों पर विधायक से हुये सवाल


 विधायक बलहा की ओर से आयोजित महिला आरक्षण विधेयक बिल पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे पत्रकारों ने विधायक सरोज सोनकर से विभिन्न मुद्दों पर सवाल किये स्वच्छता से लेकर विद्युत आपूर्ति तक के सवालों के जवाब में विधायक बलहा ने कहा कि हमारी सरकार जनहित के मुद्दो पर पूरी तरह सजग है जनहित के मामलो किसी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नही की जायेगी।


 हाईवे पर दोंदरा नाला पर बने नवनिर्मित पुल के धसने पर उठा पुल निर्माण में अनियमितता का मामला


 दो माह पूर्व नेशनल हाईवे पर करोड़ो की लागत से बने दोंदरा नाला पुल का एक किनारा धस जाने पर पत्रकारो ने पुल निर्माण कराने वाली सस्था एवं पुल निर्माण में हुई अनियमितता को लेकर सवाल पूछे।   सवाल पर विधायक ने कहा कि दोंदरा पुल में आयी कमी को लेकर जांच कराई जा रही है उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाये जाने वाले लोगों पर कार्यवाही करायी जाएगी। 






Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/