24 C
en

Bahraich news : दो दिन बाद बरामद हुआ नहर में डूबे युवक का शव

 दो दिन बाद बरामद हुआ नहर में डूबे युवक का शव






 बहराइच  जिले के शेखापुर गांव में गुरुवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान एक युवक नहर में डूब गया था। उसका शव शनिवार को बरामद हुआ। पंचायत नामा के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।


विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम शेखापुर गुलरा निवासी 27 वर्षीय खुन्नन पुत्र राम तीरथ गुरुवार को गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने नहर में गया था। भगवान गणेश प्रतिमा विसर्जन करते दौरान खुन्नन नहर में गिर गया। उसे बचाने के लिए गांव निवासी मनीष सिंह,सूरज सिंह, नितीश सिंह, गोलू सिंह एवं रमन सिंह नहर में कूदे, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। शनिवार को दूसरे दिन सुबह दो बजे खुन्नन का शव आर्यनगर पुल पर बरामद हुआ। शव की पहचान खुन्नन के रूप में उसकी लाल रंग की टीशर्ट और काले लोवर से की गई। ग्राम प्रधान शेखापुर रामसूरत सिंह एवं पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में पंचायतनामा भरकर खुन्नन के शव का अंतिम संस्कार सुबह 11 बजे कर दिया गया।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/