24 C
en

Ballia News: चिलकहर हत्या कांड पर बोले राष्ट्रीय राजपुत करणी सेना के जिला मंत्री

चिलकहर में हुए हत्याकांड में जो लोग भी अपने सस्ती लोकप्रियता के लिए लगातार कुछ ना कुछ नया नया एजेंडा तैयार कर रहे हैं ये सरासर गलत है वहा के माहौल को  शांत करने के लिए ये सब बंद करने की आवश्यकता है ।

अब आते है जो लगातार प्रशासन के ऊपर दबाव बनाया जा रहा है और आरोप लगाया जा रहा है उस पर भी बात करने की आवश्यकता है :-
मेरा पक्ष या बयान :-

भाजपा सरकार में प्रशासन किसी राजनेता या संगठन के पदाधिकारियों की कोई गुलाम नहीं है, और नाही होना चाहिए मामला मुकदमा दर्ज होने का है अगर एफआईआर में जितने लोगो का नाम है अगर वो लोग हाजिर नहीं होंगे और पकड़े नही जायेंगे तो उस दशा में प्रशासन अपनी नियमित कार्रवाई करेगी या फिर किसी नरसंहार होने का इंतजार करेगी ??
घायल दूसरे व्यक्ति जो ट्रॉमा सेंटर वाराणसी में भर्ती है उसके बयान पर मुकदमा दर्ज हुआ है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए प्रशासन अपना काम कर रही है उसके संदेह में जितने लोग भी आयेंगे उनसे सभी लोगो से पूछ ताछ होगी और होनी भी चाहिए जिससे दोषियों को तुरंत उनके किए की सजा मिल सके ।

चिलकहर में शांति व्यवस्था की जरूरत है लेकिन सभी लोग अपने राजनीतिक और निजी हितों एवम् लाभ के लिऐ चिलकहर को पर्यटनस्थली बना दिए.. चाहे वह राजनीतिक दलों के लोग हो या क्षत्रिय समाज के संगठन हो या दलित समाज के लोग...

दोनो समाज के लोग रिल्स और विडियो के माध्यम से जातीय तनाव और संर्घष कराना चाहते है.. दोनो तरफ से पीड़ित लोगों को कानूनी और आर्थिक मदद की जरूरत है लेकिन दोनो समाज के लोग ये काम छोड़कर सारे काम करेंगे लेकिन प्रशासन को अपना काम नहीं करने देंगे ।

जब आप अपने धरना और प्रदर्शन से प्रशासन को छुटकारा देंगे तब तो प्रशासन इस मामले को जल्द से जल्द निस्तारण करने का प्रयास करेगी

मेरा साफ तौर पर बलिया के प्रशासन और आला अधिकारी महिदायों से विशेष अनुरोध है कि


जो भी दोषी है उनके ख़िलाफ़ कड़ी से कड़ी कार्यवाई की जाए ताकि आगे से कोई ऐसी घिनौनी हरकत को अंजाम न दे सके , लेकिन इसके साथ साथ आला अधिकारी और प्रशासन के महानुभावो से विशेष अनुरोध  है की दोशी को पकड़ने और कार्यवाई करने में एक दो दिन विलाम्ब हो जाये लेकिन कोई भी निर्दोष व्यक्ति इसके पीछे राजनितिक शोषण का शिकार नही होना चाहिए  🙏🙏

इसके साथ साथ पुनः बार बार बलिया के प्रसाशन और आला अधिकारी महोदयो से अनुरोध  है की अगर उनके ऊपर कोई राजनीतिक दबाव देकर गलत काम कराने की कोशिश की जा रही है तो जरूर बताइयेगा हम लोग आप सभी महानुभावो के साथ सदैव खड़े रहेंगे दोशियो को सजा के द्वार तक पहुंचाने के लिए लेकिन कोई भी निर्दोष व्यक्ति साजिश का शिकार नहीं होना चाहिए 🙏🙏जिसे लोकतंत्र और कानून का भरोसा लोगो पर कायम रह सके 🙏🙏

अभय सिंह राजपुत
जिला मंत्री - बलिया
श्री राष्ट्रीय राजपुत करणी सेना - उत्तर प्रदेश।



Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/