24 C
en

Bahraich news : भारत नेपाल सीमा के समीप स्थित मिहींपुरवा कस्बे के मलिन बस्ती में मिष्ठान बाटकर मनाई दीपावली

 भारत नेपाल सीमा के समीप स्थित मिहींपुरवा कस्बे के मलिन बस्ती में मिष्ठान बाटकर मनाई दीपावली








मिहींपुरवा(बहराइच) : भारत नेपाल सीमा के समीप स्थित मिहींपुरवा कस्बे के मलिन बस्ती मे पहुंच समाजसेवियों ने पावन पर्व दीपावली का त्योहार मनाया । समाज सेविओं द्वारा मलिन बस्ती के कहार समाज के लोगो को उपहार स्वरूप मिठाई, मोमबत्ती, लईया आदि वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएं दी । इस दौरान सीमा जागरण मंच के प्रांत संगठन मंत्री अमरनाथ ने कहा कि दीपावली त्योहार प्रेम व सौहार्द का त्यौहार है । इसे गरीब व असहाय लोगों के साथ मिलकर मनाना चाहिए । इस दौरान उन्होंने कहार समाज के बच्चों को लड्डू खिलाकर दीपावली का त्योहार मनाया । इस अवसर पर सीमा जागरण मंच के प्रांत संगठन मंत्री अमरनाथ, समाजसेवी सोम वर्धन पाण्डेय, सीमा जागरण मंच के जिला महामंत्री योगेन्द्र मौर्य, जिलाउपाध्यक्ष संदीप वर्मा, पत्रकार रईस खान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड संपर्क प्रमुख मनीष सिंह, बजरंग सेना के जिलाअध्यक्ष हेमंत वर्मा, नीरज मिश्रा, शिक्षक संदीप मौर्य आदि उपस्थित रहे ।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/