Ballia News: जरूरतमंद बच्चों के पैर में पहनाया चप्पल, कुछ इस तरह सागर ने मनाया बाल दिवस
बलिया: गुरुद्वारा रोड स्थित युवा समाजसेवी सागर सिंह राहुल के आवास पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाया गया सर्वप्रथम बच्चों ने चाचा नेहरू जी के चित्र पर पुष्प चढ़ाया व केक कट चाचा नेहरू अमर रहे, भारत माता की जय जैसी गगन भेदी नारे लगाएं। सागर सिंह राहुल ने बच्चों व राहगीरों के बीच मिष्ठान वितरण व जरूरतमंद बच्चों को उपहार के रूप में चपल बाट पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती मनाई सागर सिंह राहुल ने कहा कि भारत के पहले प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चे प्यार से चाचा नेहरू भी कहते हैं। जवाहरलाल नेहरू का मानना था कि बच्चे किसी भी समाज की मूल नींव होते हैं इसलिए उनका पालन-पोषण उपयुक्त वातावरण में किया जाना चाहिए और पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रोहित गुप्ता,पंकज वर्मा, रोहित शर्मा, भोला सिंह,रोहित शर्मा, कृष्णा यादव, मोनू यादव,विनोद जायसवाल,संतोष कुमार, रिंटू सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे

Post a Comment