Ballia News: अखिलेश यादव ने इस युवा अधिवक्ता ने जताया भरोसा
बलिया: समाजवादी अधिवक्ता सभा का राष्ट्रीय महासचिव मनोनित होने के बाद जनपद के रूपवार खड़सरा निवासी अधिवक्ता संदीप कुमार जो कि प्रदेश के राजधानी लखनऊ हाईकोर्ट में वकालत करते हैं के प्रथम गृह जनपद आगमन पर अधिवक्ता सभा एवं समाजवादी पार्टी के लोगो ने पार्टी के जिला कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत नवमनोनित राष्ट्रीय महासचिव संदीप यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह मेरा अपना जनपद हैं मैं जहां भी रहू दिल तो बलिया ही रहता हैं। आप सभी ने आज जो स्नेह दिखाया हैं उसके लिए मै हृदय से अहलादित हूं जिसका वर्णन नहीं नही कर सकता। अधिवक्ता साथियों आज इस लोकतंत्र की हत्यारी और कानून को रौदने वाली शासन व्यवस्था में आपसभी की जिम्मेदारी बढ़ गई है आपको आगे बढ़ कर इस जनहित विरोधी सरकार के खिलाफ मुखर होना होगा।विरोध का नेतृत्व करना होगा अन्यथा आने वाला कल हमे माफ नही करेगा। समाज के कमजोर लोगो को न्याय मिले इसके लिए आपको अग्रणी रहना होगा।
जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव ने इस मौके पर कहा कि संदीप जी के मनोनयन से पार्टी को निश्चित ही ताकत मिलेगी।
इस मौके पर सुशील पाण्डेय "कान्हजी"अफजल अहमद, अशोक वर्मा,जय प्रकाश यादव मुन्ना,विजय बहादुर यादव, राजेश गोड,जे डी प्रधान, श्रवण कुमार पाण्डेय,अरुण राम, नंदजी राजभर,संदीप श्रीवास्तव, राकेश यादव, रामेश्वर पसावन, शकील अहमद आदि लोगो ने विचार व्यक्त किया।

Post a Comment