Ballia News: बाल दिवस पर ज़ाकिर हुसैन की अनोखी पहल
बलिया: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व० पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस पर मदर टेरेसा बाल शिक्षा सेव्लआ समिति के संस्थापक ज़ाकिर हुसैन ने ग्राम सभा सवरुबांध ब्लॉक दुबहड़ में कुछ अलग अंदाज में बच्चों के साथ केक काट कर किताब कॉपी कलम वितरण कर बच्चों के बीच हर्सोल्लास के साथ बाल दिवस मनाया। कहा बच्चे पढ़े लिखे और देश को तरक्की की राह पर ले जाएं। कहा बच्चे इस देश के भविष्य हैं। कहा पंडित जवाहरलाल नेहरू का भी यही मानना था और उन्हें भी बच्चों से अत्यधिक प्रेम और लगाव था और बच्चे भी उन्हें प्रेम से जवाहरलाल नेहरू को चाचा नेहरू कहके पुकारते थे। इस दौरान इस कार्यक्रम में फरियाद खान, अब्दुल शहीद, शिफा परवीन, जमशेद शेख, जिया उल हक, शेख बबलू शेख, समीर आदिल साजिद, अलीशा शेख, आहिल व अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment