24 C
en

Bahraich news : विदेशी पर्यटकों को लुभा रहा है कर्तनियाघाट, अमेरिका, लंदन और आयरलैंड के सैलानी पहुंच रहे

 विदेशी पर्यटकों को लुभा रहा है कर्तनियाघाट, अमेरिका, लंदन और आयरलैंड के सैलानी पहुंच रहे



बहराइच का कर्तनियाघाट वन्य जीव विहार विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित कर रहा है। यहां पर अमेरिका, लंदन, कोस्टारिका और आयरलैंड देश के करीब दो दर्जन से अधिक पर्यटक पहुंचे हैं।



प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर कर्तनियाघाट वन्य जीव विहार में पर्यटकों का आगमन तेज हो गया है। देश के साथ विदेशी पर्यटक भी काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। बीते तीन दिनों में यहां पर अमेरिका, लंदन, कोस्टा रिका, आयरलैंड देश के करीब दो दर्जन से अधिक पर्यटक पहुंचे हैं।






पर्यटकों ने जंगल का भ्रमण कर वन्य जीव के बारे में जानकारी ली। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य देखकर सभी ने इसको सराहा। वनकर्मियों ने भी विदेशी पर्यटकों का स्वागत कर उन्हें जंगल से जुड़ी प्रत्येक जानकारी उपलब्ध कराई।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment