24 C
en

Basti News: विकसित भारत संकल्प यात्रा के चकिया और ग्राम पंचायत पिपरपाती मुस्तहकम पहुँचने पर हुआ स्वागत

कुदरहा, बस्ती अजमत अली: विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकली मोदी की गारंटी वाली गाड़ी ग्राम पंचायत चकिया और ग्राम पंचायत पिपरपाती मुस्तहकम के पूर्व माध्यमिक विद्यालयों पर पहुंची जहां इस वाहन का स्वागत प्रधान प्रतिनिधि राजेश यादव और प्रधान सोनू यादव ने फूल मालाओं से किया।

         2 दिन से वाहन खराब होने की वजह से रुकी भारत संकल्प यात्रा शनिवार को फिर से शुरू हुई। पहली पाली में पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकिया में कार्यक्रम के नोडल सुभाष चंद्र ने लाभार्थियों से संवाद स्थापित किया और जरूरतमंदों की शिकायतों को सुना। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश यादव ने उपस्थित लोगों को 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए लोगों को शपथ दिलाई। दूसरी पाली में यात्रा पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरपाती मुस्तहकम में पहुंची। यहां पर ग्राम प्रधान सोनू यादव ने लोगों को विकसित भारत संकल्प की शपथ दिलाई।

   दोनों जगह हुए कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का नव वर्ष का कैलेंडर भी वितरित किया गया। साथ ही साथ दोनों विद्यालयों के बच्चों को प्रधानों द्वारा कॉपी और पेन का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में संयोजक विजय शंकर मिश्रा, शैलेंद्र कुमार राव, सोमवती, इंद्रकला, सुभाष चंद्र, अभिषेक कुमार पांडेय,जय सिंह, अविनाश चतुर्वेदी, प्रेमलता यादव, जयप्रकाश यादव सहित सैकड़ो ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद है।


 

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/