24 C
en

Bahraich news : माता सावित्री बाई फुले एवं माता फातिमा शेख की जयंती नैनिहा में धूम धाम से मनाई गई जादू का अर्थ है जानकारी से दूर होना - सियाराम महतो

 माता सावित्री बाई फुले एवं माता फातिमा शेख की जयंती नैनिहा में धूम धाम से मनाई गई





जादू का अर्थ है जानकारी से दूर होना - सियाराम महतो








मिहींपुरवा(बहराइच) -भारत की प्रथम शिक्षिका महिला माता सावित्री बाई फुले एवं माता फातिमा शेख की जयंती ग्राम नैनिहा में बड़े धूमधाम से मनाई गई । कार्यक्रम की शुरुआत माता सावित्री बाई फुले की प्रतिमा की रथ यात्रा के साथ जागरूकता रैली निकाली गई । तत्पश्चात उपस्थित सैकड़ो  लोगों ने सविंधान की प्रस्तावना पढ़कर संविधान के प्रति सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा लिया।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जादूगर सियाराम महतो ने कहा कि जादू एक विज्ञान है।एक कला है । जिसकी जानकारी से हम दूर हैं । जिस बात को हम जानते नही हैं वही जादू है ।जादूगर ने अपने जादू के माध्यम से पाखण्ड , चमत्कार से पर्दा उठाया ।लोगों को ढोंग से दूर रहने के लिए जागरूक किया । अन्य वक्ताओं में  विशिष्ट अतिथि अरुणांचल के  सूचना आयुक्त सोनम यूड्रान  ने कहा कि हम सभी को अच्छी शिक्षा हासिल करनी चाहिए तथा नशा से दूर रहना चाहिए ।ञकार्यक्रम में बालीबुड स्टंटमैन आनन्द कुमार मौर्य की टीम ने मार्शल आर्ट का बेहतरीन प्रदर्शन किया ।मुख्य अतिथि प्रोफेसर कहा कि  लोगों को देश के नये जादूगर से सावधान रहने की जरूरत है। जो शिक्षा से दूर कर धर्म की ओर ले जा रहा है।कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन डाक्टर अखिलेश कुमार ने किया। सभा मे ड्रा निर्मल सिंह, एस पी सिंह ,कमलेश मौर्य, पंकज सिंह, एडवोकेट मनीराम मौर्य, राम अवध कुशवाहा, अनिल सिंह शाक्य सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/