24 C
en

Bahraich News: बस में मृत मिला खलासी, हत्या का आरोप

 Bahraich News: बस में मृत मिला खलासी, हत्या का आरोप




बहराइच जिले में बहराइच-लखनऊ मार्ग पर ढाबे के किनारे खड़ी एक निजी बस में उसका खलासी मंगलवार को संदिग्ध हालात में मृत मिला। चालक व परिचालक फरार हैं। खलासी के शरीर पर लगी चोट को देखते हुए परिजनों ने उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच करने के साथ चालक व परिचालक की तलाश कर रही है


फखरपुर क्षेत्र के ग्राम कोठवल कला निवासी महाजन सिंह (40) इकौना से दिल्ली के लिए चलने वाली डबल डेकर निजी बस में खलासी था। महाजन का शव जवरलरोड क्षेत्र में हाईवे किनारे स्थित हिंदुस्तान ढाबा के पास खड़ी बस के अंदर पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोट ने निशान थे। स्थानीय लोगों ने शव देख पुलिस को सूचना दी


मौके पर पहुंची पुलिस की छानबीन में महाजन की पहचान हुई लेकिन बस के चालक व परिचालक लापता थे। पुलिस से मिली सूचना पर पहुंचे परिजनों ने महाजन के शरीर पर चोट के निशान देख उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया। भतीजे सूरज ने बताया कि सोमवार दोपहर एक कॉल आने पर महाजन घर से निकला था।

शाम को सात बजे के बाद उनका फोन बंद हो गया था। सूरज ने चाचा महाजन हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। जरवलरोड थाना प्रभारी विनोद कुमार राव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बस चालक और परिचालक की तलाश की जा रही है



हाथ पर बंधी थी पट्टी, बाराबंकी के अस्पताल का पर्चा मिला


छानबीन में पता चला कि महाजन के सीने के साथ शरीर पर कई जगह पर चोट के निशान मिले हैं। उसके एक हाथ पर पट्टी बंधी थी। उसकी कलाई में वीगो भी लगा था। महाजन के पास बाराबंकी के जिला चिकित्सालय का एक पर्चा भी मिला है। इसके आधार पर पुलिस छानबीन करने की बात कह रही है

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/