Bahraich News: पुल के नीचे गिरी बाइक, युवक की मौत, साथी घायल खुटेहना-हुजूरपुर मार्ग पर घने कोहरे के चलते हुआ हादसा
Bahraich News: पुल के नीचे गिरी बाइक, युवक की मौत, साथी घायल
खुटेहना-हुजूरपुर मार्ग पर घने कोहरे के चलते हुआ हादसा
पयागपुर(बहराइच)। थाना क्षेत्र के खुटेहना-हुजूरपुर मार्ग पर मंगलवार की रात कोहरे के चलते अनियंत्रित होकर बाइक सवार दो दोस्त पुल से नीचे गिर गए। गंभीर रूप से चोटिल दोनों युवकों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। जहां एक की मौत हो गई। वहीं एक युवक का इलाज जारी है।
पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुमेरपुर निवासी सुभाष यादव (25) व ननके यादव (28) के साथ मंगलवार को किसी कार्य से पयागपुर आए थे। जहां से काम खत्म होने के बाद रात लगभग 10 बजे बाइक से घर वापस जा रहे थे। इस दौरान खुटेहना-हुजूरपुर मार्ग पर हनुमान धारा के पास कोहरे के चलते बाइक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई। हादसे में सुभाष व ननके गंभीर रूप से चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी कमल शंकर चतुर्वेदी ने दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया। लेकिन सुभाष को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया


Post a Comment