24 C
en

Ballia News: पहले शादी का झांसा फिर साथियों के साथ गन्दा काम, अब गिरफ़्तार

बलिया: दुबहड़ थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर धारा 363, 366, 376 (डी) में चालान न्यायालय कर दिया। मुखबिर की सूचना पर विवेचना के क्रम में वांछित अभियुक्त सत्येन्द्र कुमार वर्मा उर्फ शन्टू को दुबहड़ थाना क्षेत्र के बुल्लापुर ढाला से गिरफ्तार कर लिया। मामला 10 नवम्बर 2023 का है। अभियुक्त सत्येन्द्र कुमार वर्मा उर्फ शन्टू अपने तीन अन्य सयहोगियों के साथ वादी मुकदमा की पुत्री को शादी का झांसा देकर घर से भगा ले गया था। पीड़िता के पिता की तहरीर पर दुबहड़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।पुलिस द्वारा लगातार दबिश देकर अपहृता को सकुशल बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वहीं, पीड़िता द्वारा न्यायालय में धारा 164 सीआरपीसी के तहत दिये गये बयान व सुसंगत साक्ष्यों के संकलन से उपरोक्त अभियोग में अभियुक्त सत्येन्द्र कुमार वर्मा उर्फ शन्टू का नाम प्रकाश में आया व धारा 376 (डी) आईपीसी की बढोत्तरी की गयी थी। 
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/