24 C
en

Ballia News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कल जनपद में आगमन


    सपा के जिला उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्हजी"ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी 6 जनवरी को 10बजे दिन में लखनऊ से सड़क मार्ग से चलकर 3 बजे गड़वार थाना के विशुकिया ग्राम सभा में पार्टी के जिला अध्यक्ष रहे स्वर्गीय राज मंगल यादव जी के परिवार से मिलकर शोक प्रकट करेंगे वहां से 3:30 पर ग्राम सभा भीखपुर थाना बांसडीह रोड पहुंचेंगे और पार्टी नेता रहे स्वर्गीय राजेंद्र पाण्डेय के परिवारीजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त करेंगे पुनः उसी दिन सड़क मार्ग द्वारा ही 4:30 पर लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
     समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  पूरे दिन बलिया में रहेंगे और पिछले दिनों लखनऊ में दुर्घटना में मृत पार्टी नेताओं के परिवार को सांत्वना देने के साथ ही पार्टी नेताओ से भी मिलेंगे।
       सुशील पाण्डेय "कान्हजी"
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/