24 C
en

Ballia News: सामाजिक समरसता को बढ़ावा की आवश्यकता है इसलिए संवाद आवश्यक-सांसद


बैरिया(बलिया)जनहित मे लोकतन्त्र की रक्षा के लिए हमारे द्वारा शुरु किया गया लोक संवाद,  ग्राम सभा से उठकर लोकसभा तक पहुचा है। जिसे आज संसद मे प्रस्तुत होने के बाद प्रधानमंत्री द्वारा पुरे देश में चलाया जा रहा हैं l जिससे समाज को काफी बल मिलेगा आज सामाजिक समरसता को बढ़ावा की आवश्यकता है। इसलिए संवाद आवश्यक है।
 उक्त  उदगार हैं सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के जो बुद्धवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र मुरली छपरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा को बतौर मुख्य अतिथि  संबोधित कर रहे थे।
श्री मस्त ने कहा की अगर ग्राम सभा में यह संवाद नहीं शुरु हुआ होता तो लोकसभा तक नहीं पहुँचता l उन्होंने कहा की आज केन्द्र एवं राज्य सरकार की सारी योजनाओ का लाभ सीधे जनता को मिल रहा हैं l दीप प्रज्ज्वलन के बाद  कार्यक्रम का आरम्भ हुआ।
सांसद नें कहा कि मेरे प्रयास से आज बलिया लोकसभा क्षेत्र में एक लाख बारह हजार करोड़ कि बिभिन्न योजना सड़क, पुल, रेल लाईन, बंदरगाह,ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे आदि दर्जनों योजना का निर्माण कार्य चल रहा हैं l हमने अपने सरकार के केन्द्रीय मंत्री से जिस कार्य के लिये प्रस्ताव भेजा। उसे स्वीकृति मिली। जिससे बलिया का स्वरूप बदल रहा हैl प्रधानमंत्री जी द्वारा केन्द्र में महिलाओ 33 फिसदी आरक्षण दिया गया है। आरक्षण बदलता भारत का तकदीर देखता हैं l सरकार द्वारा गाँव से खेतो कि जोड़ने कि योजना चलाई गयी है। जिससे किसान खेतो से जुड़ गया जिसका परिणाम हैं कि आज 60 फिसदी किसान एक फसल एवं 40 फिसदी किसान दो फसल पैदा कर उसका लाभ पा रहे।सन् 1952 से 2014 तक का कोई भी प्रधानमंत्री नहीं होगा जिस पर घोटाला का आरोप नहीं लगा होगा l सांसद नें 98  करोड़ दो लाख 65 हजार रूपये कि लागत से हुये दर्जनों कार्य का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया l कार्यक्रम में पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव नें परियोजना निदेशक बलिया, अमिताभ उपाध्याय, प्रमुख कन्हैया सिंह, राकेश सिंह, धर्मबीर उपाध्या, मनोज सिंह ने सम्बोधित किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख अनिरुद्ध यादव एवं संचालन विजय बहादुर सिंह नें किया।

इनसेट 
बैरिया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा मौके पर कैंप लगाया गया। वहीं कृषि विभाग द्वारा उन्नतशील बीजों का भी कैंप लगाया गया। कृषि सर्वे ड्रोन कैमरा भी रखा गया था। जिससे शिघ्र  में खेतों में पैदा होने वाली फसलों का सर्वे किया जा सकता है। वही सार्वजनिक वितरण प्रणाली का भी कैंप लगाया गया था। आंगनबाड़ी केन्द्रो का कैंप, भारतीय स्टेट बैंक, कृषि विभाग, यूपी बडौदा बैंक, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग आदि की भी  पदर्शनी मौके पर पर लगाया गया।

इनसेट
बैरिया। अपने मातृ  भूमि के ऋण से उऋण  होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी ने मुझे बलिया लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने पर बल दिया था। उनकी बातों को ध्यान में रखते हुए मैं बलिया लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़कर अपने मातृभूमि के ऋण से उऋण होने का प्रयास कर रहा हूं। जिसमें केंद्र सरकार का भरपूर सहयोग है। मैंने जिले के लिए जिस जिस योजनाओं का प्रस्ताव केंद्रीय पर्टल पर रखा। आज वह सारे प्रस्ताव पारित हो चुके हैं।दोबारा मौका मिला तो बलिया में कोई समस्या शेष नहीं रहेगी। यह मेरा प्रयास होगा। अगर ऐसा हुआ तो मैं अपनी मातृभूमि के ऋण  से पूर्ण रुप से  उऋण  हो जाऊंगा।

इनसेट
बैरिया।कार्यक्रम मे भोजपुरी लोक गायक अभिनेता गोपाल राय ,अजंनी उपाध्याय ने  लोकगीत प्रस्तुत किया। जिस पर हजारों लोगों ने हौसला औफजाई करते   करतल ध्वनियों से उनका स्वागत किया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक प्रमुख कन्हैया सिंह ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।


Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/