Basti News: ग्राम पंचायत चकदहा और तुरकौलिया पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा
कुदरहा, बस्ती अजमत अली: कुदरहा विकासखंड में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम पंचायत चकदहा और तुरकौलिया पहुंची जहाँ वाहन का स्वागत एडीओ आईएसबी कुदरहा चंद्रशेखर सिंह, अमरेंद्र कुमार, दिनेश चौधरी और ग्राम पंचायत सचिव देवकीनंदन ने किया।
बुधवार को पहली पाली में मोदी की गारंटी वाली गाड़ी चकदह ग्राम पंचायत के सेमुआपुर राजस्व गांव में पहुंची जहां चंद्रशेखर सिंह ने लोगों से संवाद स्थापित किया और लाभार्थियों से हाल जाना। विजयशंकर मिश्र ने लोगों को विकसित भारत संकल्प की शपथ दिलाई। दूसरी पाली में संकल्प यात्रा ग्राम पंचायत तुरकौलिया के खेल मैदान में पहुंची। उपस्थित लोगों ने पीएम मोदी के संबोधन को सुना और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के प्रभारी चंद्रशेखर सिंह ने उपस्थित लोगों को विकसित भारत संकल्प की शपथ दिलाई।
दोनों ग्राम पंचायत में उपस्थित हुए लोगों को नव वर्ष के कैलेंडर और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने वाली बुकलेट बांटी गई। स्वास्थ्य विभाग ने स्टाल लगाकर लोगों को दवाओं का वितरण किया और बीपी व शुगर की जांच की। इस मौके पर चंद्रशेखर सिंह, विजय शंकर मिश्र, देवकीनंदन, दिनेश कुमार चौधरी, अफजल खान, कमलावती, प्रमिला, अभिषेक कुमार पांडेय, विन्दु देवी, रामवती पांडेय,रेनू दुबे, जितेंद्र कुमार, भावेश कुमार सहित सैकड़ो महिला पुरुष मौजूद रहे।


Post a Comment