24 C
en

सुभासपा पिछड़ा मोर्चा की बैठक में सांगठनिक मजबूती पर जोर


बस्ती। बुधवार को सुभासपा पिछड़ा मोर्चा की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक जिला पंचायत सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय सचिव विनोद राजभर ने सांगठनिक मजबूती पर जोर दिया। कहा कि लोकसभा चुनाव अब दूर नहीं है। कार्यकर्ता बूथ स्तर पर अपनी तैयारियां तेज करने के साथ ही लोगों से सीधा संवाद बनायें। पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय चौहान ने कहा कि सुभासपा पिछड़ों को उनका हक दिलाने के लिये लगातार संघर्ष कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के नेतृत्व में हमें हर स्तर पर एकजुट होना होगा तभी गरीबों, पिछडों को सामाजिक न्याय और राजनीतिक अधिकार हासिल हो सकेंगे।
विधायक दूधराम और पूर्व मंत्री रामललित चौधरी ने समीक्षा बैठक में कहा कि सुभासपा लगातार आगे बढ रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के नेतृत्व में हमें प्रदेश स्तर पर अपनी सक्रियता बढानी होंगी जिससे गठबंधन में सुभासपा को समुचित सीटें मिले और पार्टी निर्णायक विजेता बनकर उभरे।
समीक्षा बैठक में सुनील कुमार पाण्डेय, वृजभूषण मिश्र, मनोज राजभर, प्रमोद चौधरी, आर.पी. चौहान, शंभू चौहान आदि ने संगठन की मजबूती के लिये महत्वपूर्ण सुझाव दिया। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जनपदांेें से पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। मुख्य रूप से सत्या चौहान, बरखू चौहान, बरसाती चौहान, राम प्यारे चौहान, डा. कमलेश चौहान, राम सहाय राजभर, दीपक चौरसिया, जगदेव मौर्य, ठाकुरराम, महेन्द्र निषाद, विजय चौहान, गुज्जीलाल चौहान, अमन राजभर, अरविन्द उपाध्याय, वीरेन्द्र मिश्र, रमेश वर्मा, सूरज कुमार चौहान, अमन चौहान, मोती चौहान, राम किशुन राजभर, प्रमोद विश्वकर्मा, सोनू चौधरी के साथ ही बड़ी संख्या में पार्टी   पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। 
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/