Bahraich
Bahraich News: तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया पिंजड़ा
Bahraich News: तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा
बहराइच
कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मुर्तिहा इलाके में तेंदुए की आमद से ग्रामीण दहशत में हैं। कई बच्चों पर हमला कर चुके तेंदुए को पकड़ने के लिए मंगलवार को वन विभाग ने पिंजरा लगाया है।
गिरधरपुरवा में 14 जनवरी को घर के बाहर दो बच्चों अंजली व अर्जुन पर तेंदुए ने हमलाकर दिया था। ग्रामीणों ने किसी तरह तेंदुए को भगाकर दोनों बच्चों की जान बचाई लेकिन वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की। इस पर वन विभाग ने ध्यान नहीं दिया। गिरधरपुरवा में ही सोमवार रात तेंदुए ने 10 वर्षीय बालिका संतोषी पर हमला कर दिया। परिजनों ने शोर मचाकर बालिका को छुड़ाया लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराई गई बालिका के परिजनों को वन विभाग ने 10 हजार रुपये की सहायता दी है। मुर्तिहा के वन क्षेत्राधिकारी रत्नेश कुमार ने बताया कि गिरधरपुरवा में तेंदुए के हमले घायल बालिका के परिजनों को 10 हजार की सहायता प्रदान की गयी है। मंगलवार को गांव के पास तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है
Via
Bahraich
Post a Comment