24 C
en

डॉ. कुलदीप मिश्रा को भारत सरकार के सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के एडवाइजर (बी डी) कोर बोर्ड बनने के बाद अयोध्या प्रथम आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत



न्यूज़ डेस्क: राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. कुलदीप मिश्रा को भारत सरकार के सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के एडवाइजर (बी डी) कोर  बोर्ड बनने के प्रथम अयोध्या आगमन पर संगठन के प्रदेश एवं अयोध्या जिला इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। यह कार्यक्रम बुधवार को अयोध्या के हनुमत वाटिका में कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित किया गया। अपने स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए डॉक्टर कुलदीप मिश्रा  आचार संहिता को दृष्टिगत रखते हुए संगठन के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। अध्यक्ष ने आगे कहा कि संगठन की उत्पत्ति ही मानवीय अधिकारों का हनन एवं शोषण को रोकने के लिए हुआ है।

उत्साहित कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में 51 किलो की जोरदार माला एवं बुके आदि भेंट कर सम्मानित किया। उत्साह इतना अधिक था, कि अध्यक्ष फूल मालाओं में डूब गए। इस अवसर पर प्रदेश के महासचिव सूर्यनारायण उपाध्याय भावुक, प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद दुबे, मंडल अध्यक्ष अयोध्या दीपक पांडे , मंडल उपाध्यक्ष अयोध्या प्रदीप यादव, सज्जन यादव ,सचिन ,जमुना यादव, जिला सचिव विधिक सचिव हरीश रावत यादव ,अनिल विश्वकर्मा, संतोष जायसवाल, मोहम्मद वसीम, डॉक्टर सूर्य सेवर, प्रकाश यादव, अरुणेश वर्मा, खुशीराम, कौशल, गुरु प्रसाद बरनवाल ,उमेश दुबे ,विश्वनाथ पांडे, विपिन सिंह ,राजबहादुर सिंह, सौरभ वर्मा, पीके पांडे, प्रिंस उपाध्याय ,कृष्ण कुमार सुहावल, शत्रुघ्न, कौशल आदि सैकड़ो कार्यक्रम मौजूद रहे।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment