24 C
en

Crime News: 2 करोड़ कि हेरोइन के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

 




UP: महराजगंज जिले से सटे भारत नेपाल के अंतराष्ट्रीय सीमा पर 2 करोड़ रुपए की हेरोइन पकड़ी गई है। एसओजी एवं एसएसबी की संयुक्त टीम ने इस बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। बार्डर पर मुस्तैद जवानों को ये सफलता देर रात मिली। इस मामले में संयुक्त टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।बताया जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सीमा पर जांच की जा रही थी। इसी बीच दो युवक आते दिखे। तलाशी लेने पर नशे की बड़ी खेप पकड़ी गई।

बरामद 200 ग्राम हेरोइन की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में 2 करोड़ रुपए आंकी गई है। यह कार्रवाई भारत नेपाल के अंतराष्ट्रीय सीमा से सटे परसामलिक थाना क्षेत्र के सेवतरी के पास हुई है। दोनों तस्कर हेरोइन लेकर पल्सर बाइक से रात में खुली सीमा पार कर नेपाल जाने की फिराक में थे। लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने इन्हें धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान सत्यम मद्धेशिया पुत्र संजय मद्धेशिया और आशीष पासवान पुत्र महेन्द्र पासवान निवासी जगन्नाथपुर, थाना सोनौली के रूप में हुई है। जिनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।


Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/