24 C
en

चंद्रमा पर चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के एक वर्ष पूरा होने पर जीवीएम कॉन्वेंट स्कूल में मनाया गया "नेशनल स्पेस डे"

 


 

बस्ती: अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के अवसर पर जी वी एम कॉन्वेंट स्कूल ने भी अपने परिसर में भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक श्री संतोष सिंह जी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया तत्पश्चात भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गई। विद्यालय के प्रबंधक श्री संतोष सिंह जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की अंतरिक्ष के छेद में भारत की या उपलब्धि अतुलनीय है और इस क्षेत्र में हम लगातार विकास कर रहे हैं हमें अपने बच्चों को विज्ञान के और अपने व्यवहारिक जीवन से जोड़ना चाहिए इसी के क्रम में जीबीएम कॉन्वेंट इस तरह की प्रतियोगिताएं कर रहा है जिससे बच्चों में अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में रुचि बड़े। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने ओजस्वी भाषणों के द्वारा अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में होने वाली उपलब्धियां पर प्रकाश डाला इस क्रम में आरुषि, सानिया, अंशिका सृष्टि, श्रेया, श्रेयांशी, स्वर्णिमा एवं रामिकाने अपने अपने विचार व्यक्त किए। भौतिक विज्ञान के अध्यापक मनीष जी ने भारत की सेटेलाइट एवं मिसाइल के क्षेत्र में उपलब्धियां का जिक्र किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के रसायन विज्ञान के अध्यापक शैलेंद्र जी ने सफलतापूर्वक किया। इस अवसर पर प्रवीण , अनन्या, हिना, राजेश, सुधांशु, सुधीर, विजय, समेत और शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/