24 C
en

चैनल तोड़कर एमडीएम का राशन उड़ा ले गए चोर

 


कुदरहा। बीती रात लालगंज थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जिभियांव का चैनल तोड़कर चोरो ने  एमडीएम का राशन चुरा लिया । मुकामी पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

कुदरहा क्षेत्र में चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोगों की रातों की नींद गायब हो गयी है। प्राथमिक विद्यालय जिभियांव के प्रधानाध्यापक जमीं अहमद रोज की भांति 21 अगस्त को विद्यालय पहुंचकर रसोइया विद्या देवी को रसोई कक्ष खोलने के लिए चाभी दिया। तब विद्या देवी ने चैनल का ताला टूटा देखकर सबको बुलायी और देखा गया कि कमरे से एमडीएम का एक बोरी चावल आटा बाल्टी एवं रजिस्टर आदि उठा ले गये। विद्यालय का ताला बंदकर फिर चले गये । 22 अगस्त को जब विद्यालय खोला गया तो फिर ताला टूटा था और एक बोरा चावल एव एक बोरी गेहूँ और बी एस एन एल की मशीन भी गायब मिला । जिसकी शिकायत प्रधानाध्यापक ने मुकामी पुलिस से की है ।शिकायत मिलते ही चौकी प्रभारी राम अशोक यादव ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। बताया कि कई संदिग्धों से पूछताछ की गयी है। शीघ्र ही मामला उजागर हो जायेगा।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/