24 C
en

महादेवा विधायक दूध राम ने बाढ़ पीडितों में किया राहत सामग्री का वितरण



कुदरहा। बस्ती सदर तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बैडारी एहतमाली व महुआपार कला के मदरहवा गांव तक सरयू नदी की कटान पहुंच गया है। शुक्रवार को नदी कटान करते हुए भोले पुत्र अगनु के घर को अपने आगोश में ले लिया। अब तक काटन में दो किसानों का छप्पर और एक पक्का मकान का घर विलीन हो चुका है। कटान से गांव को बचाने के लिए बाढ़ खंड व जिला प्रशासन द्वारा लगभग 150 मजदूर लगाए गए हैं। शुक्रवार को  महादेवा विधायक दूध राम ने बाढ़ प्रभावित गांव का जायजा लिया और कटान से प्रभावित लोगों को राहत किट भी बंटवाया।


       सरयू नदी का कटान शुक्रवार को भी जारी रहा नदी कटान करते हुए महुआपार कला के मदरहवा पुरवे पर भोले के घर को निगल लिया हैं। इससे पहले मदरहवा में राम भवन पासवान मनीष पासवान का छप्पर का घर कटान में विलीन हो गया। गांव के दर्जनों लोग अपने मकान को खाली कर सामान रिश्तेदारी और किराए के मकान में सुरक्षित कर रहे हैं। शुक्रवार को महादेवा विधायक दूध राम ने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। कटान से प्रभावित गांव वालों में 67 राहत किट का वितरण भी करवाया। बाढ़ पीड़ितों ने आरोप लगाया कि प्राथमिक विद्यालय को बाढ़ शरणालय बनाया गया है। बाढ़ खंड अधिशासी अभियंता दिनेश सिंह ने बताया कि नदी तेजी से कटान करती हुई गांव तक पहुंच गई है। गांव को कटान से बचाने के लिए लगभग डेढ़ सौ मजदूर काम कर रहे हैं। प्लास्टिक की बोरी में मिट्टी  भरकर कटान में डाला जा रहा है लखीमपुर खीरी से आए मजदूर बंबू लगाकर नदी की धारा मोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। नरम मिट्टी होने के कारण नदी की धारा मोड़ने में कठिनाई हो रही है।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment