24 C
en

भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा ने किया संगोष्ठी का आयोजन

 




बस्ती। सन् 1947 में देश की आजादी के बाद भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हुआ। इस दौरान व्यापक हिंसा फैली थी। उसी की याद में 14 अगसत को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' का आयोजन किया जाता है। भाजपा की तरफ से बस्ती रोडवेज स्थिति हरि मैरज हाल में एक बड़ी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद रमा पति राम त्रिपाठी कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता मौजूद हैं। इसके तहत 'विभाजन विभीषिका स्मृति मौन पदयात्रा' भी निकली गई। मुख्य अतिथि रमा पति राम त्रिपाठी ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया।

इसमें त्रासदी का दंश झेलने वालों की पीड़ा बयां थी। संगोष्ठी के उपरांत मुख्य अतिथि ने विभाजन विभीषिका की त्रासदी पर आधारित अभिलेख प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने कहा विभाजन के दौरान अपनी जान गवानें वाले सबको नमन करता हूं विभाजन मानव इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी रही है, हम यह बुरा अध्याय कभी नहीं भूले। कभी भी त्रासदियों को भुलाया नहीं जा सकता। विभाजन में लोग एक दूसरे से बिछड़ गए,कई मौतें हुई, यह विभाजन हमे एक जुट रहने का सबक भी देता है। विभाजन के दौरान बहु बेटियों का बलात्कार हुआ, लाखों सक्षम लोग शरणार्थी बनने पर मजबूर हो गए। यह सब इसलिए हुआ क्योंकि दो नेताओं ने अपने स्वार्थ के लिए यह सब करवाया। बांग्लादेश में आज भी हिंदुओ पर अत्याचार की तस्वीरें देखने को मिल रही है।

जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा भारत एकजुटता का देश है, हम अपने राष्ट्र की अखंडता के लिए काम करते रहेंगे। हम अपने आप से अपने समाज देश को ऊपर रखेंगे यही संकल्प लेते है, संगोष्ठी कार्यक्रम में विभाजन के पीड़ित परिजनों का सम्मान किया गया। संगोष्ठी कार्यक्रम का संचालन जगदीश शुक्ल ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, यशकांत सिंह, पवन कसौधन, महेश शुक्ल, अनिल दुबे, गोपेश्वर त्रिपाठी, राजेश पाल चौधरी, सुरेन्द्र त्रिपाठी, दिलीप भट्ट, अखिलेश शुक्ल, रोली सिंह, मीना पाण्डेय, शालिनी मिश्र, अमृत कुमार वर्मा, रघुनाथ सिंह, प्रत्युष विक्रम सिंह, मनोज सिंह, दिग्विजय सिंह राना, सतीश सोनकर, गौरव अग्रवाल, सुजीत सोनी, चन्द्र मणि पाण्डेय, देवेन्द्र सिंह, अभिषेक कुमार समेत अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्य मौजूद रहे।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment