UP News: महिला अस्पताल से बच्चा गायब होने की सूचना से मचा हड़कंप
UP: बस्ती जनपद के जिला महिला अस्पताल में सोमवार को ईंट भट्टों पर काम करने वाली महिला के बच्चे गायब होने की सूचना से हड़कंप मच गया। महिला छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। नवजात प्रसूता के एक बच्चे के गायब होने की सूचना से अस्पताल परिसर में घंटो खलबली मची रही। हालांकि कुछ घंटे के बाद बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार नशे की हालत में आए पति नहीं नवजात को ले जाकर किसी महिला को दे दिया था लेकिन जब काफी देर बाद ही बच्चा नहीं मिला तो खोजबीन शुरू हुई, लगभग 1 घंटे के बाद एक अज्ञात महिला ने बच्चों को धीरे से लाकर बेड पर लिटा दिया। जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे जमकर फटकार लगाई। कुछ लोगों ने बताया कि बाहर ले जाकर बच्चों को नया कपड़ा और डायपर पहन कर भागने की फिराक में थे तभी कुछ लोगों ने पकड़ लिया और बच्चे को ले जाकर वापस रखने के लिए कहा। मामले में सीएमएस ने सभी कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिया।
Post a Comment