बलिया: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर ऐतिहासिक प्रदर्शन
बलिया: NMOPS राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम् अटेवा प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय कुमार बंधु के आह्वान पर पेंशन बचाओ मंच, बलिया के तत्वावधान में NPS/UPS के विरोध एवम् पुरानी पेंशन बहाली (OPS ) की मांग के समर्थन में आज जनपद के शिक्षक/कर्मचारियों/अधिकारियों द्वारा जिला मुख्यालय पर ऐतिहासिक पेंशन आक्रोश मार्च का संचालन किया गया। यह आक्रोश मार्च, बाईक जुलूस के रूप में जिलाधिकारी कार्यालय परिसर से आरंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुनः जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा, जहां NPS/UPS के विरोध और पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री एवम् मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन प्रेषित किया गया।इस जुलूस में शामिल शिक्षक/कर्मचारियों में सरकार द्वारा लागू पेंशन संबंधी NPS योजना एवम् प्रस्तावित UPS योजना के प्रति भयंकर आक्रोश देखा गया। जिला संयोजक समीर कुमार पाण्डेय ने अपने संबोधन में सरकार से इन योजनाओं को तत्काल बंद कर हूबहू पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की जिसका मार्च में उपस्थित सभी साथियों द्वारा सहर्ष अनुमोदन किया गया। इस मार्च में जनपद के कोने- कोने से हजारों शिक्षक,कर्मचारी उपस्थित रहें। इस पेंशन आक्रोश मार्च को सफल बनाने में राकेश कुमार मौर्य(जिला महामंत्री),अखिलेश सिंह व लाल बहादुर शर्मा (दोनों जिला उपाध्यक्ष),संजय कुमार पाण्डेय (कोषाध्यक्ष),विनय राय(जिला प्रवक्ता),मलय कुमार पाण्डेय (संगठन मंत्री),पंकज कुमार सिंह एवम् संजीव कुमार सिंह(जिला मीडिया प्रभारी),गणेश कुमार सिंह(मंत्री),राजीव कुमार गुप्ता(कार्यकारिणी सदस्य), अजय कुमार सिंह,राजेश कुमार सिंह(RSM),चंद्रशेखर यादव(सफाई कर्मचारी संघ),राजेश कुमार पाण्डेय,अविनाश उपाध्याय,योगेंद्र नाथ पाण्डेय,राम निवास यादव,निर्भय नारायण सिंह,अजय सिंह, अटेवा सहित जनपद के समस्त कर्मचारी संगठनों के ब्लॉक संयोजक/मंत्री सहित हजारों की संख्या में शिक्षक/कर्मचारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
Post a Comment