24 C
en

Ballia: 13 नाबालिग बच्चों को बालश्रम से कराया गया अवमुक्त


AHT थाना जनपद बलिया द्वारा चलाया गया "बाल श्रम उन्मूलन व मानव तस्करी" जन जागरूकता अभियान।

अभियान के दौरान 13 नाबालिग बच्चों को बालश्रम से कराया गया अवमुक्त।
पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में जनपद में बाल श्रम उन्मूलन, मानव तस्करी व नशा मुक्ति जनजागरुकता अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निकट पर्यवेक्षण एवं नोडल अधिकारी श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार यादव थाना AHT बलिया के कुशल नेतृत्व में AHT थाना के  का0 ऋषभ मिश्र  एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री गणेश सिंह एवं जितेंद्र कुमार तथा सी डब्ल्यू सी के साथ अभियान के दौरान थाना उभांव क्षेत्रान्तर्गत  से कुल 13 नाबालिग बच्चे* को बालश्रम से अवमुक्त कराया गया तथा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के आस पास के लोगों को मानव तस्करी, बाल श्रम उन्मूलन, बाल भिक्षावृति, बाल विवाह, अनैतिक देह व्यापार व नशा मुक्ति के संबंध में जागरूक करते हुए टोल फ्री नं0 1090/ 112 /181/ 1076/ 1098/ 102/108 एवं साइबर हेल्पलाइन नं0 1930 के बारे  में जागरूक किया गया।
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/