24 C
en

Ballia: बलेनो कार से अवैध शराब तस्करी, भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद

बलिया: स्वाट/सर्विलांस टीम तथा थाना कोतवाली की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा कार से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार कर कब्जे से कुल 483.84 लीटर अवैध शराब व एक अदद मोबाइल पोको कम्पनी, एक वाहन बलेनो कार BR 06 CG 1546 व 03 अदद वाहन के नम्बर प्लेट बरामद ।

मुखबीर खास से पुलिस को सूचना मिली कि रसड़ा की तरफ से एक बलेनो कार से 02 व्यक्ति अवैध अंग्रेजी शराब लेकर आ रहे हैं व बिहार जाने के फिराक में है । मुखबिर खास की सूचना पर उपरोक्त पुलिस टीम द्वारा घेरा बन्दी / बैरिकेटिंग कर माल्देपुर मोड़ के पास से वाहन सं0 BR 06 CG 1546 बलेनो कार को रोका गया व पूछताछ किया गया तो अपना नाम 1. रौशन कुमार पुत्र सत्येंद्र प्रसाद निवासी अरिर्यावा अशरफपुर थाना नगर नौसा जनपद नालंदा बिहार उम्र करीब 24 वर्ष बताया, वाहन सं0 BR 06 CG 1546 बलेनो की तलाशी ली गयी तो अवैध अंग्रेजी शराब कुल 483.84 लीटर बरामद हुआ । अभियुक्त को उसके वाहन व एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया । जबकि दूसरा अभियुक्त विवेक सिंह निवासी शबनम मोड पटना बिहार जो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। 
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/