24 C
en

UP News: लाखों के पटाखों पर चला बुल्डोजर, जाने पूरा मामला

लाखों रुपऐ के कीमत के पटाखों को मजिस्ट्रेट की निगरानी में हुआ जमींदोज



यूपी:  संतकबीरनगर जिले के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में 2 दिन पहले स्टेट ट्रांसपोर्ट गोदाम से पकड़े गए लाखों के अवैध पटाखो को एसडीम शैलेश दुबे और सीओ सिटी अजीत चौहान ने गढ्ढे के अंदर पानी में डालकर नष्ट करने की कार्यवाई की। सभी पटाखों को नष्ट कराने के साथ ही प्रशासन अब आगे की कारवाई में जुट गई है।

आपको बता दें कि दो दिन पहले पुलिस ने लाखों रुपए के अवैध पटाखों के भंडारण के मामले में ट्रांसपोर्ट कारोबारी सहित 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में ट्रांसपोर्ट मालिक को गिरफ्तार भी किया था। 

बताते चले कि कोतवाली पुलिस ने दो दिन पहले शहर के एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी के दो गोदामों पर देर रात छापा मारकर तकरीबन 50 लाख से अधिक रुपये की अवैध पटाखों का जखीरा बरामद किया था। गोदाम में अवैध रूप से रखे गए ये पटाखे ट्रांसपोर्ट के जरिये लखनऊ से मंगाए गए थे।


Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/