24 C
en

Ballia: सहतवार में डीएम एसपी सुनी जनता की फ़रियाद

*जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना सहतवार में सुनी जनशिकायतें*

*शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध करने के निर्देश* 
बलिया। थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत वीर ने आज थाना सहतवार में जनशिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारित करने के निर्देश दिए।
      जिलाधिकारी ने राजस्व से संबंधित शिकायतों पर उप जिलाधिकारी को राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर शिकायत निस्तारित कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने थाना स्तर पर लंबित आईजीआरएस के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों की समीक्षा कर थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध सुनिश्चित कराया जाय।
       थाना समाधान दिवस में कुल 05 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 03   शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
        इस अवसर पर उप जिलाधिकारी  बांसडीह श्री अभिषेक प्रियदर्शी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित हैं।
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/