24 C
en

नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने ढाई करोड़ की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण



बस्ती:  नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने ढाई करोड़ की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने बृहस्पतिवार को भवानी प्रसाद नगर वार्ड के भैंसबरहा और भगत सिंह वार्ड के भैरोपुर में डॉ भीमराव अम्बेडकर पार्क की आधार शिला रखी। जे पी नगर वार्ड के कंपोजिट विद्यालय बकैनिया द्वीप और लोहिया नगर वार्ड के देवापार में ओपेन जिम का लोकार्पण किया। श्रीमती राना ने अटल नगर वार्ड के खुटहन में सीसी मार्ग और गुरुप्रसाद नगर वार्ड में पोखरनी पिच मार्ग के दोनों तरफ इंटरलॉकिंग पटरी का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया । उन्होंने अटल नगर वार्ड के बरवानिया मार्ग, अम्बेडकर नगर वार्ड के राजघाट मार्ग,  मार्ग तथा शिवाजी नगर वार्ड के बालगोड़ा मार्ग पर ,गुरू प्रसाद नगर वार्ड के खड़ौआ खुर्द मार्ग तथा पोखरनी मार्ग पर स्वीच दबाकर जनता को स्ट्रीट लाइट का उपहार दिया। श्रीमती राना ने कहा कि आदर्श नगर पंचायत नगर को देश का मॉडल नगर पंचायत बनाने का प्रयास जारी है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सबका साथ और सबका विकास के मंत्र को नगर पंचायत में लागू करने की प्रतिबद्धता दोहराया। श्रीमती राना ने क्षेत्र के चतुर्दिक विकास में सभी से सहयोग की अपील किया। उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि नगर को महानगर की तर्ज पर सजाने और संवारने की जरूरत है। उन्होंने अमर बलिदानी राजा उदय प्रताप नारायण सिंह और स्वाधीनता सेनानी सरजू भगत निषाद की कर्म भूमि को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करने का सार्थक प्रयास किया जाना चाहिए। इस अवसर सभासद राजकुमार चौधरी,राजेश पाण्डेय, संदीप कुमार, वीरेंद्र कुमार,, राम सजन यादव, देशराज के के संजय सोनकर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



                         

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment