आर.सी.सी. विद्यालय में बाल दिवस पर हुआ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
बस्ती। बाल दिवस के अवसर पर आर.सी.सी. विद्यालय में रंगारंग Fancy Dress Competition का आयोजन बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता में Nursery, LKG एवं UKG वर्ग के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न थीम्स पर आधारित आकर्षक परिधानों में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की प्रमुख थीमें थीं — Halloween, Nature, Candy, Jungle, Community Helpers एवं Flowers। बच्चों ने इन विषयों पर पूरे आत्मविश्वास और रचनात्मकता के साथ मंच पर अपनी प्रस्तुति दी।
Nursery वर्ग से अभिराज देव ने Ice Cream, अव्युक्त मिश्रा ने Elephant और दर्श ने Tiger बनकर सबका ध्यान आकर्षित किया।
LKG वर्ग से विद्हि श्रीवास्तव ने Air Hostess और आराध्या पटेल ने News Reporter का किरदार निभाते हुए दर्शकों की खूब सराहना पाई।
वहीं UKG वर्ग से व्योम पटेल ने Headless Man, रेयांश ने Pumpkin, शुभि ने Rose और सौम्या ने Butterfly बनकर मंच पर अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम में बच्चों की विविधता भरी प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत और यादगार बना दिया। सभी छोटे प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास, सृजनात्मकता और उत्साह का सुंदर उदाहरण पेश किया।
विद्यालय के निदेशक शैलेश चौधरी तथा प्रधानाचार्य विजय प्रकाश चौधरी ने बच्चों के उत्साह और प्रयासों की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उनमें रचनात्मकता विकसित करने का माध्यम हैं।
कार्यक्रम के सफल संचालन में शिक्षिकाएँ रश्मि, सकीना, प्रीति, सरिता, प्रिया, सपना एवं शुभांगी का विशेष योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन में नन्हे बच्चों ने बेहतरीन प्रस्तुति दी।


Post a Comment