यातायात प्रभारी ने गुलाब देकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
बस्ती। यातायात माह नवंबर के तहत रविवार को जनपद की यातायात पुलिस द्वारा जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रभारी यातायात अवधेश तिवारी के नेतृत्व में हरदिया, भीटीया, वाल्टरगंज सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बिना हेलमेट, ओवरलोडिंग या ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वाले चालकों को चालान करने के बजाय गुलाब का फूल देकर जागरूक किया गया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाने, शराब पीकर वाहन न चलाने और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की अपील की।
अभियान में TSI सूर्य नारायण शुक्ला, TSI हरिखेश यादव, हेड कांस्टेबल कृष्णानंद पांडेय, कांस्टेबल चंद्रजीत यादव सहित यातायात पुलिस टीम मौजूद रही। यातायात प्रभारी ने बताया कि नवंबर माह भर ऐसे जनजागरूकता अभियान जारी रहेंगे ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।



Post a Comment