24 C
en

बिहार में भाजपा-एनडीए की प्रचंड जीत पर बस्ती में भव्य उत्सव, कार्यकर्ताओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह



बस्ती। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की अप्रत्याशित और ऐतिहासिक जीत के बाद शुक्रवार को भाजपा कार्यालय बस्ती में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर विजय का उल्लास मनाया। ‘भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद’, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी-नीतीश जिंदाबाद’, ‘मोदी-योगी जिंदाबाद’, ‘हरीश द्विवेदी–विवेकानन्द मिश्र जिंदाबाद’ जैसे गगनभेदी नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यकर्ताओं की खुशी ऐसी थी मानो दीपावली का पर्व समय से पहले ही आ गया हो।

पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव विश्वास और वादों के बीच था—और बिहार की जनता ने एक बार फिर विश्वास की राह ही चुनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर जनता का भरोसा आज भी अटूट और अडिग है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव एक बार फिर ‘रिजेक्टेड नेता’ साबित हुए हैं। इधर उत्तर प्रदेश में भी समाजवादी पार्टी का भविष्य जनता ने आज ही तय कर दिया है। विकास, स्थिरता और सुशासन के आगे झूठी बातों और खोखले वादों की कोई जगह नहीं है। देश मोदी जी के साथ था, है और आगे भी रहेगा—क्योंकि विश्वास हर बार जीतता है।

जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने इस ऐतिहासिक विजय को भाजपा के संगठनात्मक सामर्थ्य और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि नए भारत के निर्माण की दिशा में बढ़ाया गया एक मजबूत कदम है। जनता अब शोर-शराबे की राजनीति नहीं, बल्कि विकास के कार्यों पर भरोसा करती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस जीत को ऊर्जा में बदलकर संगठन को और मजबूती देने का आह्वान किया।

चेयरमैन प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने कहा कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी जी की नीतियों और नीतीश सरकार पर विश्वास जताते हुए एनडीए को यह ऐतिहासिक जीत दिलाई है। भाजपा जनकल्याणकारी योजनाओं को और प्रभावी ढंग से लागू करते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिनमें गजेन्द्र सिंह, अनिल दुबे, अरविन्द श्रीवास्तव गोला, दिलीप पाण्डेय, अमृत कुमार वर्मा, हरिकृष्ण त्रिपाठी, सतीश सोनकर, आदित्य श्रीवास्तव, विनय यादव, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, ममता सिंह, आलोक पाण्डेय, धर्मेन्द्र जायसवाल, गौरव अग्रवाल, सुरेन्द्र चौधरी, प्रदीप चौधरी, अभिषेक पाण्डेय, देवेन्द्र द्विवेदी, डा. अरविन्द चौधरी, पल्लव श्रीवास्तव, आदित्य शर्मा, आशीष शुक्ल, अतुल भट्ट, शाश्वत श्रीवास्तव, सचिन सिंह, प्रियांशु त्रिपाठी, उमेश गुप्ता, शिवम पाण्डेय, रवि शर्मा, अंश सिंह, अवधेश उपाध्याय, माता प्रसाद निषाद, रजत विश्वकर्मा, दुर्गेश श्रीवास्तव, दुर्गेश त्रिपाठी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/