24 C
en

बचपन प्ले स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, बच्चों में जमकर मचाया धमाल



बस्ती: बचपन प्ले स्कूल, रंजीत चौराहा, मालवीय रोड बस्ती में बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्कूल की प्रधानाचार्या राधा मोदी ने द्वारा किया गया।  उन्होंने बच्चों को बताया कि बाल दिवस क्यों मनाया जाता है और इसके पीछे क्या उद्देश्य है। प्रधानाचार्या ने कहा कि बाल दिवस का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, सुरक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति समाज को जागरूक करना है।कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खेल आयोजित किए गए तथा सभी बच्चों को उपहार भी प्रदान किया गया। बचपन प्ले स्कूल की शिक्षिकाओं ने भी “बच्चों के साथ खेलकूद और उत्साह से भरी गतिविधियों में हिस्सा लिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं — शीला सिंह, ममता, ताहिरा, प्रीती, प्रतिभा, तान्या, लता, रिया, श्रृष्टि, सपना तथा स्टाफ — रामू, नीरज, शकुन्तला का विशेष योगदान रहा।



Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/