24 C
en

यूनीक साइंस एकेडमी में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, रंगारंग कार्यक्रम आयोजित



बस्ती: यूनीक साइंस एकेडमी रौता बस्ती में अंक पत्र वितरण के अवसर पर विद्यालय के  डायरेक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव, प्रेसिडेंट सुनील कुमार श्रीवास्तव तथा प्रधानाचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित करते हुए कार्यक्रम  की शुरुआत हुई जिसमें बच्चों द्वारा सुंदर सुंदर गीत तथा नृत्य प्रस्तुत  किए। विद्यालय  के डायरेक्टर श्री संतोष कुमार श्रीवास्तव ने विद्यालय की पत्रिका का विमोचन किया गया।विद्यालय द्वारा पूर्व छात्र  इंजीनियर विकास पांडेय को विद्यालय के डायरेक्टर श्री संतोष कुमार श्रीवास्तव जी द्वारा बुके और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।विद्यालय  द्वारा नर्सरी से कक्षा 2 तक के बच्चों को परीक्षा मे अच्छे अंक के साथ साथ स्वच्छता तथा अधिकतम उपस्थित के साथ-साथ अच्छे व्यवहार के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। ओलंपियाड में  मरियम  फातमा वहाब ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अंग्रेजी विषय में दसवां स्थान प्राप्त, अमायरा वर्धन ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान विषय में दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। स्वर्ण पदक पाने वाले यशराज सिंह, आरोही श्रीवास्तव, अर्चित वर्मा,आयुष गुप्ता, नवनीत सिकेरा,आराध्या, अक्षरा मौर्या ,अंशिका चौधरी, आयुष, आर्यन पांडे, वैष्णवी पाल,स्वास्तिक राज श्रीवास्तव को विद्यालय के डायरेक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों को मेडल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।




 प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले आश्वी ,धीरेंद्र पांडेय,साइना, शाहिना खान ,उदित श्रीवास्तव, वैभव पाल, दीक्षा राव, नव्या राज, स्वरा उपाध्याय, प्रदुमन पांडेय ,मरियम फातिमा वहाब ,कशिश गौतम, सौम्या, अदनान को  विद्यालय  के  प्रधानाचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव  द्वारा अंक पत्र के साथ साथ प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। द्वितीय पुरस्कार पाने वाले आयांश सिंह, अक्षिता गुप्ता, अव्या यादव , अव्यांश दुबे, आन्या ,समर्थ , सार्थक,आयुष ,मीनल, तेजस, अन्वय आनंद, पल्लवी, आरोही श्रीवास्तव, अन्वी मिश्रा, इनाया फातिमा, स्वास्तिक राज श्रीवास्तव को  विद्यालय  के प्रेसिडेंट सुनील कुमार श्रीवास्तव ने अंक पत्र के साथ प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। तृतीय पुरस्कार पाने वाले आराध्या चौधरी, काव्या श्रीवास्तव, अरीशा श्रीवास्तव, ऋषिका शुक्ला , कृष्णा पांडेय , शिवांश चौधरी, नित्या विश्वकर्मा, आराध्या, अयांश चंद्र, आवेश चौधरी, अमायरा वर्धन को सीनियर इचार्ज शालिनी श्रीवास्तव जी ने अंक पत्र के साथ साथ प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। अधिकमतम उपस्थिति , स्वच्छता , तथा अच्छे व्यवहार के लिए, वंदना उपाध्याय, स्वेता श्रीवास्तव तथा दुर्गेश कुमार द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के कार्यक्रम में अंशू उपाध्याय, बुशरा करामत, अभिरूप, गौरव, उद्धव प्रसाद आदि स्टाफ उपस्थित रहे।




Older Posts No results found
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/