24 C
en

लड्डू गोपाल के साथ कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ , कथा का हुआ शुभारम्भ



बस्ती कांवरिया संघ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित प्रभु संबंध अभियान व श्रीमद् भागवत प्रारम्भ 

बस्ती। बस्ती कांवरिया संघ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित प्रभु संबंध अभियान व श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 151 महिलाएं माथे पर कलश लिए आगे चल रही थीं। आस्थावान सैकड़ों महिलाओं ने कलश में अपने लड्डू गोपाल को सम्मिलित किया। भक्ति मय माहौल के बीच सैकड़ों श्रद्धालू कर्णप्रिय भजनों पर थिरक रहे थे। मंगल बाजार श्रद्धालुओं ने जगह जगह स्वागत पुष्प वर्षा कर रहे थे। श्रीमद् भागवत कथा की पोती लेकर विश्वनाथ द्विवेदी आगे आगे चल रहे थे।

           ट्रस्ट के महासचिव ने बताया कि कलश यात्रा  करुआ बाबा तिराहे से, मंगल बाजार, दक्षिण दरवाजा होते हुए होटल बालाजी प्रकाश के कैम्पस में जाकर समाप्त हुई। यात्रा में राधा -कृष्ण, शिव-पार्वती, सीता-राम व हनुमान जी की झांकी साथ साथ चल रही थीं। यात्रा में 151 महिलाएं माथे पर कलश लिए साथ चल रही थीं। नगर   क्षेत्र के सैकड़ों प्रतिष्ठित नागरिक धर्म ध्वजा लेकर आगे चल रहे थे।

           कलश यात्रा में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालुओं के लिए अन्नपूर्णा रसोई से भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। भोजन प्रसाद की व्यवस्था रसोई के संस्थापक राघवेंद्र मिश्रा "पट्टू" स्वयं देख रहे थे। कलश यात्रा के दौरान पुरानी बस्ती पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही। कलश यात्रा समापन के उपरांत कथा प्रारंभ हुई।

             यात्रा में पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, अखिलेश सिंह, विनय सिंह, विवेक गिरोत्रा, मनोज सर्राफ, सुनील कुमार गुप्ता, संजय द्विवेदी, गौरव साहू, भावेश कुमार पाण्डेय, जुगल किशोर जायसवाल, महेंद्र श्रीवास्तव, दिनेश चंद्र जायसवाल, हिमांशु सोनी, बसंत लाल पंसारी, शिवकुमार गुप्ता,  रामकृष्ण गुप्ता, संजय गाड़िया, हरिशंकर गुप्ता, रामकृष्ण वर्मा, विजय कसौधन, आशुतोष पांडे, प्रमोद कुमार गुप्ता, ऐश्वर्या मणि त्रिपाठी राजेंद्र कुमार चौधरी, संतोष कुमार सिंह, संतोष सोनी, टुनटुन सोनी, कैलाश मोहन श्रीवास्तव, रिंकू, ध्रुव कुमार गुप्ता, अजय, सुनील गुप्ता, विशाल कसौधन, पंडित रामकिंकर शुक्ला, सोनू कुमार गुप्ता, राम सनेही कसौधन, संतोष पाण्डेय सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। 



Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/