मेधावी छात्रों को शील्ड देकर किया गया सम्मानित, विद्यालय में खुशी का माहौल
बस्ती। पंडित चतुर्भुज तिवारी आदर्श इंटर कॉलेज, अकेलवा ऐठी पोखरा में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न श्रेणियों में भी विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। नर्सरी से लेकर कक्षा 11 तक के टॉप करने वाले विद्यार्थियों में दिव्यांशी, वैष्णवी, अनुष्का, पूर्णिमा यादव, सूर्यांश तिवारी, सनी, सुप्रिया, आदित्य, अंजली, राधनी, शशि, शैलेंद्र मणि, अनन्या यादव, प्रिया यादव, गुंजा, जया निषाद, खुशी, सरस्वती, अनन्या प्रजापति, शगुन पांडेय, परी सिंह, अंशिका, रिया यादव, शिखा, संध्या साहनी, आकांक्षा, निशा, शिवा, मधु निषाद, शिवम निषाद, किंजल प्रजापति, रागिनी, अनय प्रजापति, शिवांगी, पुष्पांजलि, काजल सहित कई अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुनील तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने सभी छात्रों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। अंत में सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।



Post a Comment