नए प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष के मनोनयन की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल होते ही प्रधानों में आक्रोश
कुदरहा,बस्ती अज़मत अली: ब्लाक मुख्यालय पर ब्लाक के ग्राम प्रधानों ने नए प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष के मनोनीत होने की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल होते ही प्रधानों में आक्रोश व्याप्त हो गया। प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी के नेतृत्व में शनिवार को पच्चासों ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक मुख्यालय पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष द्वारा नए ब्लाक अध्यक्ष के मनोनीत पर प्रक्रिया व्यक्त किए।
एकता मैरेज हाल गाय घाट पर अखिल भारतीय प्रधान संगठन का ब्लाक अध्यक्ष चुनने के लिए संगठन के जिलाध्यक्ष नीरज सिंह और अन्य पदाधिकारियों ने बैठक किया गया था। जिसमें ब्लाक के प्रधानों व प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से संगठन का ब्लाक अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी को चुना था। शुक्रवार को अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे प्रमाण पत्र पर कुदरहा ब्लाक के प्रधान संघ अध्यक्ष अमित शुक्ल का नाम देख अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और अन्य प्रधानों व प्रतिनिधियों के होश उड़ गए और जिला अध्यक्ष से फोन पर संपर्क करना शुरू किए। फोन पर समुचित जवाब न मिलने पर ब्लाक के प्रधान व प्रतिनिधियों ने प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी के साथ ब्लाक मुख्यालय पर 12 बजे पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू किया। इस दौरान विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सामूहिक रूप से कहा कि अमित शुक्ला एक बार पहले नियम विरुद्ध ढंग से संगठन पर कब्जा करना चाहते थे। उसके बाद चुनाव हुआ, जिसमें सभी प्रधानों ने सर्वसम्मति से संगठन का ब्लाक अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी को चुना था। अब एक बार फिर से नियम विरुद्ध ढंग से संगठन पर कब्जा करना चाह रहे हैं और प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया। वही पच्चासों की संख्या में ग्राम प्रधानों ने नए ब्लाक अध्यक्ष पद पर हुए मनोनीत हुए अध्यक्ष का विरोध किया है।
मौके पर प्रधान इंद्र कुमार चौधरी,राम प्रकाश, पंकज पांडेय, रमेश चौधरी,रमेश यादव, पंकज पांडे,श्यामवीर यादव,जय सिंह,विजय यादव,अरूण चौधरी,राजेश निषाद,अमरेंद्र कुमार,ओंकार चौधरी,पवन यादव,अरूण कुमार,आशोक निषाद,राजेश राव,राम भरत यादव,महेंद्र चौधरी,लालजी यादव,जितेंद्र कन्नौजिया,कपिलदेव यादव,गिरजेश चौधरी,सचिन चौधरी,सोनू यादव,गैसराम,सोनू चौधरी,घनश्याम सहित तमाम ग्राम प्रधान शामिल रहे।
Post a Comment