24 C
en

एन.एस.यू.आई. एपीएन पी.जी. कालेज इकाई के अध्यक्ष चुने गये राहुल चौधरी


 

नोमान अहमद, सुधीर यादव ने प्रमाण-पत्र देकर बढाया हौसला
बस्ती । मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर एन.एस.यू.आई. एपीएन पी.जी. कालेज इकाई के अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ। 21 मत प्राप्त कर राहुल चौधरी अध्यक्ष निर्वाचित हुये। अर्पित पाठक उप विजेता रहे।
चुनाव के बाद कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव एवं एन.एस.यू.आई. छात्र संघ चुनाव प्रभारी नोमान अहमद और जिलाध्यक्ष सुधीर यादव ने प्रमाण-पत्र देकर राहुल चौधरी का हौसला बढाया। नोमान अहमद ने कहा कि राहुल चौधरी निश्चित रूप से एपीएन पी.जी. कालेज छात्रों की समस्याओं के समाधान की दिशा में इकाई अध्यक्ष के रूप में पहल करेंगे। एन.एस.यू.आई. जिलाध्यक्ष सुधीर यादव ने कहा कि छात्र समस्याओं के समाधान के साथ ही युवाओं को कांग्रेस के नीति, कार्यक्रमों से जोड़ा जा रहा है। चुनाव के बाद एन.एस.यू.आई. पदाधिकारी, कार्यकर्ता शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आकाश पाण्डेय, मनीष चौधरी, पवन अग्रहरि, मनीष श्रीवास्तव, रोहित, उमाशंकर, अमितेश के साथ ही अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment