
बस्ती: भाजपा किसान मोर्चा बस्ती द्वारा प्राकृतिक खेती एवं श्रीअन्न पर किसान संगोष्ठी का कार्यक्रम सभी विकास खण्डो में संपन्न हुआ। सदर ब्लाक में कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने की, मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पं दीन दयाल उपाध्याय, और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि ने किसानों को जैविक और गौ आधारित प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया और बिना कीटनाशक और रासायनिक खाद के मोटा अनाज उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया। इसी क्रम में बहादुरपुर में रामानन्द नन्हे एवं नागेन्द्र बहादुर सिंह, गौर में वरुण पाण्डेय, हर्रैया में आत्मा प्रसाद पाठक, कप्तानगंज में विवेकानन्द मिश्रा व गौरव मणि त्रिपाठी, कुदरहा में अलोक त्रिपाठी, परशरामपुर में दयाशंकर मिश्रा, रामनगर में यशकांत सिंह, रूधौली में सतेन्द्र सिंह भोलू, सल्टौवा गोपालपुर में दुष्यन्त विक्रम सिंह, साऊघाट में अभिषेक कुमार व अवनीश सिंह, विक्रमजोत में राजेश द्विवेदी, दुबौलिया में राम श्रींगार ओझा मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस दौरान मुख्य अतिथियों ने लोगो से आव्हान करते हुए करते हुए कहाँ मोटे अनाज के बारे में यदि अपने स्वास्थ्य को ठीक रखना है तो अपने दैनिक खान पान में मोटे अनाज को सम्मिलित करने पर जोर दे। मिलेट यानी मोटे अनाज से बने खादय पदार्थ से निरोग रहा जा सकता है । यदि मोटे अनाज से बने खान पान की बात की जाए तो बिस्कुट नमकीन स्नेक्स पिज़्ज़ा बर्गर तथा बेकरी के प्रोडक्ट्स बनाये जा सकते है जो कि स्वास्थ्य के लिए हितकर साबित होंगे।
जैविक और प्राकृतिक खेती के लाभ बताए
गोपेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि मोटे अनाज जैविक खेती से उत्पादित करने पर और भोजन में उनका उपयोग करने पर स्वतः ही तमाम तरह के रोग खत्म हो जाएंगे। जैविक और प्राकृतिक खेती के लाभ बताए और मोटे अन्न उपजाने तथा गौ पालन करने पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने किसानों को जैविक और प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रशिक्षण दिलाने और सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा सहयोग करने का आश्वासन दिया और कार्यक्रम का समापन किया। नागेन्द्र बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे जिले में ऐसे ही भाजपा किसान मोर्चा निरंतर संगोष्ठी के माध्यम से किसानों को जैविक और प्राकृतिक खेती करने के लिए जागरूक करेगी।
ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ता, किसान एवं पदाधिकारीगण संदीप पाण्डेय, उमेश तिवारी, उमाकान्त शुक्ल, मनोज सोनी, नागेन्द्र शुक्ला, सुभाष श्रीवास्तव, रोशन शुक्ला, अरूण पाण्डेय, अजय श्रीवास्तव, सुभाष सिंह, चन्द्रभान गुप्ता, ओम प्रकाश शुक्ला, राम नेवास गिरी, जय प्रकाश शुक्ला, सुनील तिवारी, घनश्याम तिवारी, रियाजुल हसन, पप्पू उपाध्याय, राम विशाल, राम निवास शर्मा, राकेश पाण्डेय, प्रेम चन्द्र राजभर, केदार नाथ, बेचुलाल, अनिल राजभर, सनी त्रिपाठी, साधू शरण सिंह, दिनेश गुप्ता मौजूद रहे।
Post a Comment