24 C
en

बलिया: जिलाधिकारी ने पोखरे का लिया जायजा


बलिया। भीषण गर्मी से ना केवल इंसान बल्कि पशु पक्षी और जलीय जीव भी परेशान है, हाल ही में श्री छितेश्वरनाथ धाम परिसर के पोखरे में चाइनीज गोल्डन और ग्रीन ग्रॉस कटर नाम की हजारों मछलियां मौत के गाल में समा गईं। इसकी सूचना मिलते ही शुक्रवार को बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के छितौनी गांव स्थित श्री छितेश्वरनाथ धाम पर जिलाधिकारी रवींद्र कुमार पहुंचे। डीएम ने पोखरे का जायजा लिया। डीएम को स्थानीय लोगों ने बताया कि पोखरे का पानी कम होने और गर्मी पड़ने के कारण मछलियां मर गई। जिलाधिकारी ने इसकी जांच करने का निर्देश मत्स्य विभाग को दिया। उन्होंने कहा कि मत्स्य विभाग पोखरे के पानी और मछलियों की जांच करके बताएं कि मछलियों की मृत्यु कैसे हुई। साथ ही कहा कि पोखरे में पुनः पानी भरकर उसमें मछलियां छोड़ने की व्यवस्था की जाए।
इस अवसर पर एसडीएम बांसडीह और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/