कार्यशाला का आयोजन कर लुप्तप्राय प्रजाति के संरक्षण का दिया गया संदेश
कार्यशाला का आयोजन कर लुप्तप्राय प्रजाति के संरक्षण का दिया गया संदेश
राष्ट्रीय लुप्तप्राय प्रजाति दिवस के अवसर पर कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब की ओर से विहान आवासीय विद्यालय में कार्यशाला का आयोजन कर लुप्तप्राय वन्य जीवों के संरक्षण का संदेश दिया गया
कार्यशाला में उपस्थित बालिकाओं को कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष भगवान दास लखमानी ने बताया कि पहले कतर्नियाघाट में भालू और काले हिरण भी पाए जाते थे जो कि वर्ष 1990 तक लुप्त हो गए
अन्य संकटग्रस्त वन्य जीवों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि एक समय हमारे देश का राष्ट्रीय पशु बाघ, घड़ियाल और गैन्जेटिक डाल्फिन का अस्तित्व भी संकट में पड़ गया था लेकिन सरकार, वन विभाग और स्वयं सेवी संस्थाओं के मिले जुले प्रयासों से अब इनकी संख्या में इजाफ़ा हो रहा है !
कार्यक्रम में स्कूल वार्डन प्रिया प्रसाद और स्कूल की पाँच बालिकाओं जिन्हें क्लब अध्यक्ष ने 07 मई को कतर्नियाघाट का भ्रमण कराया था ने क्लब अध्यक्ष को स्कूल की सभी बालिकाओं को कतर्नियाघाट घुमाने के लिए कार्ड भेंट किया अंत में क्लब की ओर से सभी 100 बालिकाओं को चाकलेट वितरित किये गए !
इस अवसर पर शिक्षक संजीव कुमार शिक्षिका भूरत्नप्रभा, श्रद्धा रैक्वार और प्रियंका श्रीवास्तव मौजूद रहे !


Post a Comment