'द केरल स्टोरी' फिल्म को लेकर सांसद मस्त का ममता पर बड़ा हमला
बंगाल सरकार द्वारा 'द केरल स्टोरी' फिल्म पर लगाए गए बैन को सुप्रीम कोर्ट द्वारा हटाये जाने का बीजेपी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने अभिव्यक्ति की आजादी बताते हुए स्वागत किया है ।तो वहीं भाजपा सांसद ने ममता बनर्जी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी स्थापित है ।ऐसे में पश्चिम बंगाल और ममता बनर्जी भारत से अलग तो नही है ।ममता बनर्जी अगर अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रतिबंध लगाना चाहती हैं तो जनता उनके अधिकारों पर प्रतिबंध लगा देगी। ममता बनर्जी मेरे साथ संसद में रही है । मैं उनके स्वभाव को जानता हूं। प्रभु ही उनके स्वभाव को ठीक कर सकता है ।
बाइट- वीरेंद्र सिंह मस्त ,भाजपा सांसद

Post a Comment