24 C
en

जिम्मेदार अधिकारियों के सह पर खुले में चल रहा है मिट्टी का खनन का खेल


 बृजमनगंज /महाराजगंज: महाराजगंज जनपद जिले के बृजमनगंज ब्लॉक के ग्रामसभा पृथ्वीपालगढ़ टोला ब्रिजचक मे हो रही है मिट्टी खनन का कार्य तेजी से किया जा रहा है  इसके लिए बकायदा जीसीबी समेत ट्राली ट्रैक्टर मिट्टी खोदते और लादकर फर्राटे से सड़कों पर चल रही है। लेकिन पुलिस विभाग ,खनन विभाग की आंख मूंदे हुई है गांव में इन दिनों तेजी से मिट्टी खनन का कार्य हो रहा है। खनन माफिया पूरी सक्रियता से बिना किसी वैध दस्तावेज के के मिट्टी खनन के अवैध कारोबार को बड़े पैमाने पर अंजाम दे रहे हैं आपको बताते चलें इससे पहले भी ग्रामीणों द्वारा मीडिया द्वारा शिकायत की गई। लेकिन उस पर भी जिम्मेदार अधिकारी द्वारा खनन माफियाओं के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई जिससे अवैध खनन करने वाले लोगों का हौसला बुलंद है ।  बृजमनगंज थाना अध्यक्ष  मिश्रा ने बताया इसकी जानकारी हमें नहीं है जांच पड़ताल करा कर अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई पर अंकुश लगाया जाएगा। 

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/