बलिया: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी के तहत मसाल रिले रैली का आयोजन
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम-2022 के तहत बलिया वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम से मशाल रिले रैली का भव्य आयोजन किया गया। बलिया के जिला अधिकारी रविन्द्र कुमार ने मशाल रिले रैली का शुभारंभ किया। मशाल रिले रैली कुंवर सिंह चौराहा होते हुए पूरे शहर का भ्रमण कर जन नायक चंद्र शेखर यूनिवर्सिटी तक पहुंची वही इस कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के मेधावी खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। मशाल रैली में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं एनसीसी कैडेट्स सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी शामिल रहे।

Post a Comment