शॉर्ट सर्किट से लगी कबाड़ के गोदाम में आग लाखों का सामान जलकर राख
मऊ : जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कोतवाली से लगभग 300 मीटर की दूरी पर जमालपुर पोखरा स्थित बाईपास के निकट शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बृजेश गुप्ता नगर पंचायत के सैदपुर संगत जी मोहल्ले का निवासी जिसकी जमालपुर पोखरा मोहल्ले में कबाड़े की दुकान की गोदाम है। जहां शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई जहां देखते ही देखते लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
बृजेश गुप्ता अपने दुकान पर आकर अंदर बैठे थे कि कबाड़े के गोदाम में कार्यरत एक कर्मचारी ने आवाज लगाई कि गोदाम में आग लग गई है। आग लगने की बात पूरे नगर में तेजी से फैल गई। और देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में नगरवासी पहुंचे और तत्काल फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई। तथा नगर पंचायत से वाटर टैंक पहुंचा और लोग पानी फेंककर आग पर काबू पाने लगे। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने के लिए पानी फेंकने लगे लोग।
लगभग 2 से 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक आग ने इतनी विकराल रूप धारण कर ली की लगभग 4 से 5 लाख का सामान जलकर राख हो गया। कबाड़े की दुकान का मालिक बृजेश गुप्ता ने बताया कि लगभग 2 साल पहले यहां गोदाम बनाए थे और तभी से सारा सामान यही गोदाम में रखा जाता था लेकिन आज अचानक आग लग गई ।जिससे देखते ही देखते 4 से 5 लाख का सामान जलकर राख हो गया है।



Post a Comment